Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date: इस दिन महिलाओं के खाते में आएंगे 17वीं किस्त के 1500 रूपये, फाइनल तिथि जारी

Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date: महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडकी बहिन योजना करोड़ों महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के जरिए नियमित राशि दी जाती है, जिससे वे अपने घर-परिवार और जरूरी खर्चों को आसानी से संभाल पाती हैं। हाल ही में योजना की 16वीं किस्त महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है, जिसके बाद अब 17वीं किस्त को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महिलाओं में अगली किस्त को लेकर काफी उत्सुकता है क्योंकि यह राशि उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करती है। आने वाले दिनों में सरकार 17वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है और जल्द ही करोड़ों महिलाओं के खातों में यह सहायता राशि भेजी जाएगी। यदि आप भी लाडकी बहिन योजना की लाभार्थी हैं, तो आगे दिया गया पूरा अपडेट आपके लिए बेहद उपयोगी है तो लेख में आखिर तक बने रहे।

Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date

फिलहाल सरकार की ओर से लाडकी बहिन योजना की 17वीं किस्त को लेकर आधिकारिक नोटिस नहीं आया है, लेकिन विभागीय सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवंबर की किस्त थोड़ी देरी से जारी हो सकती है। अनुमान है कि 17वीं किस्त महिलाओं के खातों में 4 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच दो चरणों में भेजी जा सकती है, जैसा कि पिछली बार भी हुआ था। अगर किसी महिला को पिछली किस्त नहीं मिली, तो इस बार पूरा भुगतान DBT के जरिए भेजा जाएगा।

इन महिलाओं को मिलेगा ₹3000 का लाभ

कई महिलाओं को 16वीं किस्त की राशि नहीं मिली थी। ऐसे में सरकार द्वारा यह पुष्टि की गई है कि लाडकी बहिन योजना की 17वीं किस्त के साथ उन महिलाओं को एक ही बार में ₹3000 भेजे जाएंगे। यानी पिछली किस्त का ₹1500 और इस महीने की किस्त का ₹1500 – दोनों एक साथ। जिन महिलाओं को 16वीं किस्त पहले ही मिल चुकी है, उन्हें 17वीं किस्त में सिर्फ ₹1500 ही दिए जाएंगे।

लाडकी बहिन योजना के लिए पात्रता

  • 17वीं किस्त का लाभ के लिए महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है, तभी लाभ मिलेगा।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदिका या उसके परिवार के पास 4 पहिया वाहन पंजीकृत नहीं होना चाहिए।
  • आवेदिका का नाम राशन कार्ड में होना चाहिए, ताकि उसकी पहचान और पात्रता की पुष्टि हो सके।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक और सक्रिय DBT सुविधा वाला होना अनिवार्य है, ताकि राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।

Ladki Bahin Yojana 17th Installment Status Check कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होमपेज पर Applicant Login विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नया पेज खुलता है, जहां यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना है।
  • लॉगिन होने के बाद डैशबोर्ड में Installment Status या Payment Status विकल्प दिखाई देगा, जिसे चुनना है।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलता है, जिसमें आपको अपना Application Number, जन्मतिथि और Captcha Code भरना है।
  • इसके बाद आखिर में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद 17वीं किस्त का स्टेटस खुल जाएगा।
  • यहां आप देख सकते है कि 17वीं किस्त की राशि आपके खाते में भेजी गई है या नहीं।

इसके अलावा जैसे ही लाडकी बहिन योजना के 17वीं किस्त का भुगतान शुरू होगा और आपके खाते में राशि आएगी, बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर आपको SMS मिल जाएगा। SMS न आने पर आप अपने बैंक खाते को अपडेट करा कर जान सकते हैं कि आपको राशि मिली या नहीं। साथ यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप किस्त की जानकारी निकाल सकती हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon