Maiya Samman Yojana 16th Installment Out: झारखंड राज्य की लाखों महिलाओं के लिए लेकर बेहद राहत भरी खबर सामने आ चुकी है। सरकार ने दिवाली से पहले मंईयां सम्मान योजना की 15वीं किस्त जारी कर दी थी, जिसके बाद अब महिलाएं 16वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत हर महीने ₹2500 की सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
अब सरकार ने 16वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसके अनुसार 12 जिलों की महिलाओं के बैंक खातों में आज से राशि जमा होना शुरू हो गई है। बाकी जिलों की महिलाओं को भी कुछ ही दिनों में किस्त मिलना शुरू हो जाएगा। अगर आप भी Maiya Samman Yojana की लाभार्थी हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है।
Maiya Samman Yojana 16th Installment Out
राज्य सरकार के महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग ने 16वीं किस्त के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। लाभार्थियों के बैंक खातों की जांच, दस्तावेजों का सत्यापन और DBT वेरिफिकेशन का कार्य लगभग समाप्त हो चुका है। सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार नवंबर 2025 के मध्य सप्ताह से 16th Installment का भुगतान सभी जिलों में शुरू हो जाएगा।
जिन जिलों में शुरुआती चरण में भुगतान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहाँ राशि भेजनी शुरू हो गई है। बाकी जिलों की महिलाओं को भी अगले कुछ ही दिनों में किस्त उनके बैंक खाते में मिल जाएगी। करीब 12 जिलों की महिलाओं के खाते में 16वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर होना शुरू हो गया है। आधिकारिक सूचना जल्द पोर्टल पर जारी की जाएगी।
16वीं किस्त में इनको ₹5000 मिलेंगे
इस बार सरकार ने उन महिलाओं के लिए खास व्यवस्था की है जिन्हें 15वीं किस्त का पैसा नहीं मिल पाया था। ऐसे सभी पात्र लाभार्थियों को Maiya Samman Yojana 16th Installment के साथ कुल ₹5000 की राशि दी जाएगी। यानी ₹2500 पिछली किस्त का और ₹2500 वर्तमान किस्त का पैसा एक साथ बैंक खाते में भेजा जाएगा। जिन महिलाओं की सभी किस्तें समय से मिली हैं, उन्हें सामान्य रूप से ₹2500 ही प्राप्त होगा।
12 जिलों की महिलाओं को पहले मिल रहा लाभ
सूत्रों की मानें तो सरकार ने पहले चरण में उन 12 जिलों का चयन किया है जहाँ सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और लाभार्थियों के बैंक विवरण बिना किसी त्रुटि के मिले थे। इन जिलों में आज से ₹2500 की राशि भेजनी शुरू हो गई है। इन जिलों में रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, लोहरदगा, जामताड़ा, जमशेदपुर, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़, गुमला और गढ़वा सहित अन्य जिले शामिल हैं। बाकी जिलों की महिलाओं को भी अगले कुछ दिनों में किस्त मिलने लगेगी।
Also Read :- इस दिन किसानों के खाते में आएंगे 21वीं किस्त के 2000 रूपये, फाइनल तिथि जारी
Maiya Samman Yojana 16th Installment के लिए पात्रता
- लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसके नाम से राज्य का मान्य पहचान पत्र होना चाहिए।
- महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, क्योंकि यही योजना में पात्र आयु सीमा निर्धारित की गई है।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और आय प्रमाण पत्र अपडेट होना चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही कोई सदस्य इनकम टैक्स भरता हो।
- महिला या उसके परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए, ट्रैक्टर को इस नियम से बाहर रखा गया है।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT सक्रिय होनी चाहिए ताकि भुगतान में देरी न हो।
- जिन महिलाओं का आवेदन होल्ड पर है, उन्हें दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन पूरा करना जरूरी है, तभी किस्त मिलेगी।
Maiya Samman Yojana 16th Installment Status Check कैसे करें?
यदि आप यह जानना चाहती हैं कि सालवी किस्त का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। यहां लॉगिन सेक्शन में जाकर आप अपना आधार नंबर या आवेदन आईडी डालकर खाते की स्थिति देख सकती हैं।
इसके लिए “किस्त स्थिति देखें” विकल्प में जाकर आपको यह स्पष्ट दिख जाएगा कि राशि किस तारीख को आपके खाते में भेजी गई है। इसके अलावा, राशि आने पर बैंक की ओर से SMS भी मिलता है। अगर SMS न आए तो पासबुक अपडेट कराकर जानकारी ली जा सकती है। साथ ही यदि आप फोनपे, गूगल पे या नेट बैंकिंग से भी किस्त का अपडेट तुरंत देख सकती हैं।