Maiya Samman Yojana 17vi Kist: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना आज राज्य की लाखों महिलाओं के लिए एक बड़ा सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता दी जाती है ताकि वे अपने परिवार के खर्चों को आसानी से संभाल सकें। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
हाल ही में योजना की 16th Installment जारी कर दी गई है, जिससे कई महिलाओं को राहत मिली है। अब सभी की नज़रें अगली यानी 17th Installment पर टिक गई हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, अब 17वीं किस्त की राशि राज्य की महिलाओं को दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में प्राप्त होगा, जिसके लिए विभाग द्वारा DBT प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। महिलाओं को उम्मीद है कि इस बार भी सरकार समय पर राशि भेजकर उन्हें बड़ी सहायता प्रदान करेगी।
मंईयां सम्मान योजना की 17वीं किस्त कब आएगी?
मंईयां सम्मान योजना की 16th Installment के बाद झारखंड सरकार अब 17वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है। विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि लाभार्थियों के बैंक खातों का सत्यापन लगभग पूरा हो चुका है। जिन महिलाओं के दस्तावेज़ सही पाए गए हैं, उनके खातों में दिसंबर के पहले सप्ताह में ही राशि भेज दी जाएगी।
इस बार DBT प्रक्रिया को और तेज किया गया है ताकि किसी महिला का भुगतान न रुके। जिन जिलों में पहले सत्यापन पूरा हो चुका है, वहां की महिलाओं को किस्त सबसे पहले मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि किसी भी लाभार्थी का भुगतान बिना कारण रोका नहीं जाएगा और जिन महिलाओं की पिछली किस्त रुक गई थी, उन्हें भी इस बार भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
17वीं किस्त में इनको ₹5000 मिलेंगे
मंईयां सम्मान योजना की 17वीं किस्त में कुछ महिलाओं को इस बार ₹5000 की राशि दी जाएगी। यह राशि उन्हें इसलिए मिलेगी क्योंकि पिछली 16th Installment या उससे पहले की कोई किस्त तकनीकी कारणों से नहीं आ पाई थी। ऐसे लाभार्थियों को इस बार दो किस्तें एक साथ भेजी जाएंगी, जिससे उन्हें राहत मिल सके और वे अपने खर्चों को बेहतर तरीके से संभाल सकें।
Maiya Samman Yojana 17vi Kist के लिए पात्रता
- आवेदिका महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी है।
- महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी है तभी लाभ प्रदान किया जाएगा।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी है।
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही कोई इनकम टैक्स दाता होना चाहिए।
- महिला या परिवार के नाम पर 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक और DBT सक्रिय होना आवश्यक है।
- जिन महिलाओं का आवेदन होल्ड पर है, उन्हें योजना की 17th Installment पाने के लिए भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी है।
Also Read :- फ्री सिलाई मशीन योजना का नया फॉर्म भरना शुरू ₹15000 मिलेंगे, ऐसे करे आवेदन
Maiya Samman Yojana 17vi Kist Status Check कैसे करें?
17वीं किस्त की स्थिति देखने के लिए आपको सबसे पहले Maiya Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद लॉगिन सेक्शन में अपना आधार नंबर या आवेदन आईडी भरना है और सिस्टम में प्रवेश करना है। लॉगिन करने पर आपको “किस्त स्थिति” का विकल्प दिखाई देगा, जिसमें जाकर आपको अपने DBT भुगतान की जानकारी देखना है।
अगर राशि आपके बैंक खाते में भेज दी गई होगी तो सिस्टम में उसका विवरण दिखाई देगा। इसके साथ ही बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर भी मैसेज आएगा, लेकिन मैसेज न आने पर पासबुक अपडेट करना है या बैंक में जानकारी लेनी है। चाहें तो आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या UPI ऐप के माध्यम से भी अपनी किस्त की स्थिति देखना है।