PM Kisan 21th Installment Release: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक मजबूती देने के उद्देश्य से शुरू की गई एक प्रमुख केंद्रीय योजना है। इस योजना के तहत किसानों को साल भर में कुल ₹6000 की सहायता तीन समान किस्तों में भेजी जाती है। किसानों की खेती के दौरान कई तरह की जरूरतें होती हैं, जैसे बीज खरीदना, खाद की व्यवस्था करना या खेत की देखभाल करना, ऐसे में यह सहायता उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होती है।
PM Kisan की 21वीं किस्त जारी होने के साथ ही किसानों के चेहरों पर राहत दिखाई दे रही है। सीधी DBT प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में आने वाली यह राशि खेती की तैयारी को और आसान बना देती है। जो किसान अपनी e-KYC और भूमि सत्यापन पूरा कर चुके हैं, उन्हें इस किस्त का लाभ आसानी से मिल रहा है। अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं तो आज आपको 21वीं किस्त के ₹2000 की राशि से मिलने जा रही है।
PM Kisan 21th Installment Release Today
देशभर के किसानों के लिए आज का दिन बेहद सुकून देने वाला है, क्योंकि 21वीं किस्त की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। पीएम किसान योजना के 21वीं किस्त का पैसा आज 19 नवंबर को सभी किसानों के खाते में डाली जाएगी। किसानों को यह राशि डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगा। रबी सीजन के बीच यह मदद किसानों के लिए बहुत काम की है, क्योंकि इस समय बीज, खाद और मजदूरी जैसे खर्चे तेजी से बढ़ जाते हैं।
जिन किसानों की e-KYC और जमीन सत्यापन पूरा है, उन्हें किस्त तुरंत मिल रही है। राशि जमा होते ही किसानों को SMS अलर्ट भी प्राप्त हो रहा है, जिससे उन्हें पता चल रहा है कि किस्त उनके खाते में आ गई है। सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र किसान तक यह राशि सही समय पर पहुंचे ताकि खेती से जुड़े जरूरी कामों में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
PM Kisan Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ वही किसान ले सकते हैं जिनका नाम राज्य सरकार द्वारा सत्यापित लाभार्थी सूची में शामिल किया गया है।
- लाभार्थी किसान के पास खेती योग्य भूमि होना आवश्यक है, क्योंकि सहायता राशि खेती की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही दी जाती है।
- परिवार में सिर्फ एक ही सदस्य इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकता है, ताकि राशि का सही वितरण हो सके और दोहरी प्रविष्टि न हो।
- किसान का बैंक खाता आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है, जिससे DBT राशि बिना रुकावट के सीधे खाते में ट्रांसफर हो सके।
- e-KYC और भूमि सत्यापन पूरा होना जरूरी है, क्योंकि बिना सत्यापन के गलत अथवा फर्जी लाभार्थियों को बाहर किया जा सके।
- आधार, बैंक और व्यक्तिगत विवरण पूरी तरह सही होना चाहिए, अन्यथा किस्त प्रोसेसिंग में समस्या आ सकती है।
Also Read :- महिलाओं को मिल रहा घर बैठे काम का मौका सैलरी ₹15000 महीना, ऐसे करे आवेदन
PM Kisan 21th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना है।
- इसके बाद आपको Farmers Corner का विकल्प मिलेगा जिसमें “Beneficiary Status” सेक्शन चुनना है।
- इसके बाद आधार नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जिससे सिस्टम आपके विवरण की पहचान कर सके।
- विवरण भरने के बाद स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देती है कि राशि भेजी गई है या किसी कारण से रोकी गई है।
- अगर किस्त रोकी गई हो, तो सिस्टम कारण भी दिखाता है – जैसे e-KYC अधूरी होना, बैंक खाता लिंक न होना या भूमि सत्यापन लंबित होना।
- स्टेटस देखने के बाद किसान अपने दस्तावेजों को अपडेट करा सकते हैं, जिससे अगली किस्त बिना किसी परेशानी के मिल सके।
अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें?
यदि किसी किसान के खाते में किस्त नहीं पहुंची है, तो सबसे पहले उसे अपनी e-KYC और भूमि सत्यापन की स्थिति जांचनी चाहिए। कई बार बैंक खाता NPCI से लिंक न होने या आधार विवरण गलत होने की वजह से भी राशि रुक जाती है, ऐसे में बैंक शाखा में जाकर तुरंत जानकारी अपडेट करानी चाहिए।
इसके साथ ही नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर KYC प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। जब सभी जानकारी सही हो जाती है, तो अगली किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे किसान के बैंक खाते में पहुंच जाती है। अगर सब कुछ सही होने के बाद भी किस्त की राशि नहीं मिलती है तो आप पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।