PM Kisan 21th Installment Update: पीएम किसान योजना देशभर के किसानों को आर्थिक सहारा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही एक अहम योजना है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। हाल ही में सरकार द्वारा 21वीं किस्त जारी की गई, जिसके 2000 रुपये कई किसानों के खाते में पहुंच चुके हैं।
लेकिन अभी भी बहुत से किसान ऐसे हैं जिन्हें यह राशि नहीं मिली है और वे समझ नहीं पा रहे कि उनकी किस्त क्यों रुक गई। अगर आपके खाते में भी 21वीं किस्त नहीं आई है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर समय समस्या छोटी गलतियों, तकनीकी त्रुटियों या अधूरी प्रक्रिया के कारण होती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किस वजह से किस्त रुक सकती है, कैसे आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और क्या करने से आपकी रुकी हुई राशि जल्द ही आपके खाते में पहुंच सकती है।
21वीं किस्त का पैसा क्यों नहीं आया?
अगर आपके खाते में अभी तक 21वीं किस्त का पैसा नहीं आया है? तो इसका मुख्य कारण नीचे निम्नलिखित है –
- कई किसानों की eKYC अधूरी रहती है, जिससे उनके खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया रोक दी जाती है। eKYC पूरा न होने पर सिस्टम सीधे आपका पेमेंट होल्ड कर देता है।
- अगर जमीन का रिकॉर्ड अपडेट नहीं है या लैंड सीडिंग का काम अधूरा है, तो पीएम किसान पोर्टल पर आपकी जमीन का सत्यापन पूरा नहीं माना जाता, जिससे किस्त रुक सकती है।
- रजिस्ट्रेशन करते समय आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, IFSC कोड या मोबाइल नंबर गलत भर दिया हो, तो पेमेंट फेल हो जाता है और पैसा वापस भेज दिया जाता है।
- बैंक खाता आधार से लिंक न होने पर DBT ट्रांजैक्शन रिजेक्ट हो जाता है और किसान को किस्त नहीं मिल पाती।
- कई बार किसान का नाम PM Kisan Beneficiary List में अपडेट नहीं होता, ऐसी स्थिति में वह किस्त का लाभ ही नहीं ले पाता और राशि जारी नहीं होती।
ऐसे चेक करें 21वीं किस्त का स्टेटस, जानें पैसा आया या नहीं?
21वीं किस्त का पैसा आपके खाते में आया या नहीं आप आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्टेटस चेक कर आसानी से जान सकते हैं, जिसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद “Farmers Corner” में जाकर “Beneficiary Status” वाले विकल्प को चुनना है।
- अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, जहां आप आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- सभी विवरण भरने के बाद अब आपको “Get Data” पर क्लिक करना है, इसके बाद स्क्रीन पर यह साफ दिखाई देगा कि आपकी किस्त आई है या किस वजह से रुकी हुई है।
- अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गया है, तो “Know Your Registration Number” विकल्प की मदद से आप आधार या मोबाइल नंबर डालकर इसे दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।
अगर 21वीं किस्त नहीं आई तो क्या करें?
- सबसे पहले अपनी eKYC को पूरा करें, क्योंकि अधूरी eKYC सबसे बड़ी वजह होती है भुगतान रुकने की। आप इसे घर बैठे आधार OTP से भी पूरा कर सकते हैं।
- अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाएं, और अगर पहले से लिंक है तो बैंक में जाकर उसकी स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।
- जमीन से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन पूरा करवाएं, खासकर लैंड सीडिंग की प्रक्रिया। यह डेटा अपडेट न होने पर पोर्टल भुगतान रोक देता है।
- PM Kisan वेबसाइट पर जाकर अपनी सभी डिटेल्स जैसे किसान का नाम, पता, आधार संख्या, बैंक डिटेल और मोबाइल नंबर चेक करें और गलती मिलने पर तुरंत उसे अपडेट करा दें।
- सभी सुधार पूरे करने के बाद दोबारा Beneficiary Status चेक करें ताकि यह पता चल सके कि आपकी किस्त प्रक्रिया में है या नहीं।
Also Read :- फ्री शौचालय के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, मिलेंगे 12,000 रूपये
सब सही होने पर पैसे नहीं आए? तो इन नंबरों पर करें संपर्क
अगर किसान की सारी जानकारी सही होने के बाद भी 21वीं किस्त का पैसा नहीं आया है, तो सबसे पहले वे PM Kisan की हेल्पलाइन टीम से संपर्क कर सकते हैं। कई बार तकनीकी समस्या के कारण भी पेमेंट पेंडिंग दिखाता है, जिसे सपोर्ट टीम तुरंत ठीक कर देती है। किसान टोल-फ्री नंबर 155261 या 1800-11-5526 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 011-23381092 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।
यदि आपकी समस्या फोन पर हल नहीं होती है, तो आप pmkisan-ict@gov.in पर अपनी समस्या और दस्तावेजों के साथ ईमेल भेज सकते हैं। किसानों के लिए एक अलग कॉल सेंटर नंबर 1800-180-1551 भी उपलब्ध है, जहां से उन्हें पूरी सहायता मिल जाती है। सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि हर पात्र किसान तक उसकी किस्त समय पर पहुंचे, इसलिए जरूरी है कि किसान अपनी जानकारी सही रखें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता केंद्र से संपर्क करें।