PM Kisan 21th Kist Paisa Jari: 21वीं किस्त के ₹2000 आज से किसानों के खाते में जमा होना शुरू, ऐसे करे स्टेटस चेक

PM Kisan 21th Kist Paisa Jari: पीएम किसान योजना देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहारा देने वाली सबसे भरोसेमंद योजना बन चुकी है। खेती-किसानी के खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में सरकार द्वारा हर साल ₹6000 की सहायता राशि तीन किस्तों में भेजना किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर आता है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करना और उन्हें समय पर आर्थिक मजबूती देना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज करोड़ों किसान भाई 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे और अब यह इंतजार खत्म हो चुका है। सरकार ने पात्र किसानों के खातों में ₹2000 की राशि भेजनी शुरू कर दी है। रबी की तैयारी चल रही है, बीज, खाद और मजदूरी का खर्च बढ़ रहा है, ऐसे में यह किस्त किसानों के लिए बड़ी मदद साबित होने वाली है। अगर आप भी पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं तो अब अपने खाते में आई राशि की जानकारी आसानी से देख सकते हैं।

PM Kisan 21th Kist Paisa Jari

केंद्र सरकार ने 21वीं किस्त की राशि जारी करते हुए बड़ी संख्या में पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे DBT माध्यम से ₹2000 ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। जिन किसानों की e-KYC पूरी है, जमीन से जुड़ी सभी जानकारियां सही अपडेट हैं और बैंक अकाउंट आधार से लिंक है, उनके खाते में आज ही राशि पहुंच रही है। 21वीं किस्त का पैसा किसानों को 19 नवंबर से ही मिलना शुरू हो गया है।

कई किसानों को पहले ही लाभ मिल चुके हैं तो कई किसानों के खाते में आज राशि भेजी गई है। कई किसानों को SMS अलर्ट भी मिल चुका है, जबकि कुछ किसान स्टेटस देखकर किस्त आने की पुष्टि कर सकते हैं। सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि हर वास्तविक किसान तक यह राशि पहुंचे और किसी प्रकार की गलती के कारण कोई किसान वंचित न रहे।

PM Kisan Yojana के लिए पात्रता

  • लाभ उसी किसान परिवार को दिया जाता है जिसके पास खेती योग्य जमीन का रिकॉर्ड मौजूद है।
  • परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होने चाहिए और न ही किसी प्रकार की पेंशन प्राप्त कर रहे होने चाहिए।
  • परिवार में केवल एक सदस्य इस योजना का लाभ ले सकता है और उसका नाम भूमि रिकॉर्ड में दर्ज होना जरूरी है।
  • किसान का आधार कार्ड सही होना चाहिए और बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • eKYC पूरी होनी चाहिए और भूमि सत्यापन कृषि विभाग में अपडेट होना जरूरी है।
  • बैंक अकाउंट NPCI मैपिंग के साथ सक्रिय होना चाहिए जिससे राशि भेजने में कोई बाधा न आए।

Also Read :- फ्री शौचालय के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, मिलेंगे 12,000 रूपये

PM Kisan 21th Kist Status Check कैसे करे?

किसान भाई सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर से PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। वहां से Farmers Corner सेक्शन में जाना है और Beneficiary Status विकल्प चुनना है। इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है। स्क्रीन पर पूरा स्टेटस खुल जाएगा जिसमें यह दिखाई देगा कि किस्त भेजी गई है या नहीं, और अगर रुकी है तो उसकी वजह क्या है।

गलत जानकारी दिख रही हो तो किसान भाई अपने नजदीकी CSC सेंटर, बैंक या कृषि विभाग में जाकर जानकारी अपडेट करना है। वही सब कुछ होने की स्थिति में भी अगर किस्त की राशि खाते में नहीं पहुंची है तो ऐसे में हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-11-5526 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करें, इसके बाद संबंधित अधिकारियों के द्वारा आपके शिकायत पर कार्य किया जाएगा और फिर राशि खाते में भेज दी जाएगी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon